देहरादून: बड़े दुःख और शोक के साथ सूचित किया जाता है कि कुमार ज्वैलर्स के स्वामी और दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन जी की दादी जी का आज 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह समाचार न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे व्यापारिक और सामाजिक समुदाय के लिए अत्यंत दुखद है।

दादी जी अपने जीवन में धर्मपरायण, सदाचारी और समाजसेवी रही हैं। उन्होंने अपने लंबी उम्र में अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्य किए और हमेशा परिवार एवं समाज के हित को प्राथमिकता दी। प्रतिदिन वह काली माता मंदिर और गुरुद्वारे जाती थीं और अपनी आस्था एवं सादगी से सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही। उनका जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अंतिम यात्रा दिनांक 29/08/2025, प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान अंसारी मार्ग से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। सभी सम्मानित गणमान्य व्यक्ति, मित्र, परिवारजन और शुभचिंतक अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त व्यापारी इस दुखद अवसर पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। संगठन ने अपने संदेश में कहा कि वे इस दुख की घड़ी में पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
शोकाकुल परिवार में शामिल हैं:
- रमेश मैसोंन – पुत्र
- अनिल मैसोंन – पौत्र
- सुनील मैसोंन – पौत्र
- पंकज मैसोंन – पौत्र
- मधुर मैसोंन – पौत्र
कांशी ज्वैलर्स और कुमार ज्वैलर्स परिवार भी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता है।
दादी जी का जीवन सदाचार, सेवा और आस्था का प्रतीक रहा। उनकी सरलता, सादगी और धार्मिक भक्ति सभी के लिए आदर्श रही। उनके योगदान और स्मृति को समाज लंबे समय तक याद रखेगा।
🕉️ शांति 🕉️