23 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ रोड में एंटरप्रेन्योर्स एंड ट्रेडर्स लीडरशिप समिट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल, देहरादून, उत्तराखंड ने भी सक्रिय भागीदारी की। मंडल के प्रतिनिधियों ने फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्य आकर्षण
- वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर प्रबुद्ध जनों का संबोधन सुना गया।
- प्रतिनिधिमंडल ने कृषि केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल और केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील जे. सिंघी से भेंट की।
- इस दौरान व्यापार जगत से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
➡ यह सहभागिता देहरादून व्यापार समुदाय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।



