देहरादून, 1 सितंबर 2025। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन के अथक प्रयासों से डिस्पेंसरी रोड स्थित स्मार्ट टॉयलेट का सौंदर्यकरण व अपग्रेडेशन पूरा हुआ। उद्घाटन माननीय मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की उपस्थिति में किया।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बना यह शौचालय पहले आकार, बैठने की ऊँचाई और स्वच्छता जैसी कमियों से प्रभावित था—पीछे कूड़े के ढेर भी लगे रहते थे। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत के बाद फरवरी 2025 में अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने अपर नगर आयुक्त राम गोपाल बैनीवाल के साथ स्थलीय निरीक्षण करवाया। इसके बाद आंतरिक स्पेस बढ़ाने, मानक सीटिंग, रोशनी-वेंटिलेशन, पानी-निकास, स्वच्छता प्रबंधन और बाहरी सौंदर्यकरण सहित समग्र सुधार किए गए।
व्यापारियों ने मेयर सौरभ थपलियाल और नगर निगम का आभार जताते हुए कहा कि अब बाजार आने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए यह सुविधा अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल हो गई है, जिससे जन स्वास्थ्य व बाज़ार की छवि दोनों को लाभ मिलेगा।



कार्यक्रम में उपस्थित: अध्यक्ष पंकज मैसोंन, महामंत्री पंकज डीढ़ान, संरक्षक तेजप्रकाश तलवार, तहसील संयोजक संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, सह-कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता, संयोजक (राजीव गांधी) केवल कुमार, सह-संयोजक जसपाल छाबड़ा, डिस्पेंसरी रोड संयोजक अशोक अग्रवाल, तथा सुमित कोहली, मनीष कुलेथा, जसपाल खंडूजा, ज्योति नरूला, राजेश, शुभम मित्तल समेत अनेक व्यापारीगण।