देहरादून के कौलागढ़ क्षेत्र से पिछले तीन दिनों से लापता चल रहा बालक वेदांश मैठाणी आखिरकार सुरक्षित मिल गया है।
मुंबई में मिला सुराग

जानकारी के अनुसार, बालक को मुंबई पुलिस ने ढूंढ निकाला है और वह वर्तमान में उनकी सुरक्षा में है।
देहरादून पुलिस की कार्रवाई
वेदांश को वापस लाने के लिए देहरादून पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
➡ यह खबर परिजनों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। तीन दिनों से चल रही चिंता अब खुशी में बदल गई है।