देहरादून — जून 2025 में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पुनर्गठन के साथ अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से श्री पंकज कुमार मैसोन को उत्तराखंड राज्य का President नियुक्त किया। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पोद्दार एवं राष्ट्रीय महासचिव आर.के. गौड़ द्वारा की गई, जिन्होंने पंकज मैसोन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए बधाई दी।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, जो सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत है, देशभर के विभिन्न व्यापारी संगठनों की एक शीर्ष संस्था है। इसका उद्देश्य सभी व्यापारी संगठनों को एक मंच पर लाकर सामूहिक शक्ति के माध्यम से व्यापारी हितों की रक्षा करना है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने जानकारी दी कि पंकज मैसोन की नियुक्ति के साथ ही उत्तराखंड में जल्द ही जिला स्तरीय इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे अधिकतम व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं तक संगठन की पहुंच बनेगी।

इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, शेखर फुलारा, विनय नागपाल, पंकज डीढ़ान, रवि मल्होत्रा, पुनीत सहगल, सुमित कोहली, दिव्य सेठी, मनीष फुलारा, मनीष मोनी, संतोख सिंह, अशोक अग्रवाल, जसपाल छाबड़ा, नरेंद्र छाबड़ा, त्रिवेश खुराना, हरमीत जयसवाल, रजत गुप्ता, भुवन पालीवाल, अजय गुजराल, माननी विज, सांभा, शुभम गुलाटी, आनंद गर्ग, हार्दिक परूथी, केवल कुमार, संदीप घई, दीपू नागपाल, निशि कुकरेजा, हेम रस्तोगी, अमरदीप सिंह सहित कई व्यापारी गण उपस्थित रहे।
नियुक्ति पत्र की प्रति एवं आयोजन की तस्वीरें भी जारी की गईं, जिनमें पंकज मैसोन को उत्तराखंड में व्यापारी हितों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए दिखाया गया है।






