आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के संयोजक केवल कुमार एवं फ्रूट मार्केट के संयोजक सुरिंदर भाटिया, साथ ही क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने बढ़ती अवैध ठेलियों से परेशान होकर एक गार्ड की नियुक्ति की। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन को आमंत्रित किया गया।





अध्यक्ष पंकज मैसोन ने सभी व्यापारियों के साथ मिलकर ठेली वालों से दुकानों और कॉम्प्लेक्स के आगे अवैध ठेलियां न लगाने का आग्रह किया। व्यापारियों ने बताया कि राजीव गांधी और डिस्पेंसरी रोड पर ठेलियों के कारण सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, और कई बार दुकानदारों के विरोध करने पर ठेली वालों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।
अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा, “हम किसी की रोजी-रोटी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन व्यवस्था जरूरी है। नगर निगम को ठेली वालों के लिए स्थाई रूप से एक उचित स्थान निर्धारित करना चाहिए, ताकि वे भी सम्मानपूर्वक अपना व्यापार कर सकें और बाजार में यातायात व व्यापारिक गतिविधियों में बाधा न आए।”
इस अवसर पर सहसंयोजक जसपाल छाबड़ा, सहसंयोजक इंद्रप्रकाश सहगल, अशोक अग्रवाल, जसबीर सिंह छाबड़ा, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, मनीष कुलेथा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।