देहरादून – बड़े दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि पटेल नगर, गुलाटी स्वीट शॉप के स्वामी सरदार स्वर्णजीत सिंह गुलाटी जी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका जाना व्यापारिक और सामाजिक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंतिम यात्रा दिनांक 23/08/2025, प्रातः 11 बजे, उनके निवास स्थान शिव सत्संग भवन, शिव कॉलोनी से लक्खी बाग के लिए प्रस्थान करेगी।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने इस दुखद अवसर पर गहरा शोक व्यक्त किया है और वाहेगुरु जी से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
➡ सरदार स्वर्णजीत सिंह गुलाटी जी का योगदान न केवल व्यापारिक जगत में याद रखा जाएगा, बल्कि उनके उदार और सहृदय व्यक्तित्व को भी हमेशा याद किया जाएगा।