देहरादून में ज्वेलर से लूटपाट, पंकज मैसोंन पहुंचे अस्पताल – पुलिस ने बनाई विशेष टीम

देहरादून में ज्वेलर से लूटपाट, पंकज मैसोंन पहुंचे अस्पताल – पुलिस ने बनाई विशेष टीम

देहरादून। राजधानी में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक ज्वेलर को निशाना बनाया। कन्हैया ज्वेलर्स के स्वामी जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी हिंदू नेशनल के पास दो स्कूटी पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बैग छीनने में असफल रहने पर आरोपियों ने उनकी गले की सोने की चैन लूट ली और मारपीट कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल ज्वेलर को तुरंत सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और लक्ष्मण चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंकज मैसोंन दून अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न केवल घायल ज्वेलर का मेडिकल कराया बल्कि शहर कोतवाल प्रदीप पंतसीओ सिटी को भी तुरंत सूचित किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर ज्वेलर से मुलाकात की और घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की।

कोतवाल प्रदीप पंत ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पंकज मैसोंन ने कहा कि सोने के बढ़ते भावों के चलते स्वर्णकार अब अपराधियों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं। उन्होंने सभी ज्वेलर्स से अपील की कि वे अपनी दुकानें समय पर बंद करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा – “यह समय डरने का नहीं, बल्कि संगठित होकर डटकर खड़े होने का है।”

घटना की जानकारी मिलते ही कई व्यापारी और स्वर्णकार संघ से जुड़े पदाधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें विश्वनाथ कोहली, गौरव वर्मा, अजेय वर्मा, पंकज डीडान, संजय शर्मा, दिव्य सेठी, रजत गुप्ता, मनीष मोनी, पारस अरोड़ा, विवेक सेठी, के.के. मलिक, मनीष फुलारा, शुभम गुलाटी, मनीष ममगाईं, देवांश मैसोंन, अंकित समेत कई व्यापारी शामिल रहे।

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि व्यापारिक समुदाय को भी सतर्क होने की चेतावनी देती है।

Previous जीएसटी दरों में कटौती : व्यापारियों और जनता के लिए डबल लाभ

Leave Your Comment

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल, देहरादून, स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों का प्रमुख संगठन है, जो व्यापारिक हितों की रक्षा, नीतिगत सुधार और आर्थिक विकास के लिए समर्पित है।

हमसे जुड़ें

पता: 47/58 जी. अंसारी मार्ग, निकट कालीका मंदिर मार्ग, मच्छी बाजार, देहरादून, उत्तराखंड

हमारे सोशल मीडिया पेजों से जुड़ें और ताज़ा अपडेट, समाचार और आयोजनों की जानकारी पाएं।

© 2025 Doon Valley Mahanagar Udyog Vyapar Mandal, Dehradun. All Rights Reserved.