धराली, उत्तरकाशी में बादल फटने से हुई भीषण तबाही ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। इस घटना में कई घर, स्कूल, कार्यालय और प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) पंकज मैसोन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “धराली में बादल फटने से हुई इस हृदय विदारक त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना के बारे में सुनते ही मन अत्यंत दुखी है और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी प्रभावित लोग सकुशल हों।”
पंकज मैसोन ने उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जाए। उन्होंने अपने उत्तरकाशी के व्यापारी भाइयों और स्वर्णकार समिति के सदस्यों से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली और सभी से अपील की कि इस आपदा में हताहत एवं प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जाए।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में धराली के लोग अकेले नहीं हैं और पूरे प्रदेश के व्यापारी एवं समाजसेवी उनके साथ खड़े हैं।