देहरादून में आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं दो दिवसीय गोल्ड एप्रिसल कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, उत्तराखंड के कई जिलों के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री, तथा देहरादून जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे होटल सन पार्क इन, जी.एम.एस. रोड पर हुआ। कार्यशाला में 78 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें भारत सरकार की संस्था के विशेषज्ञों ने सोना-चांदी की गुणवत्ता जांचने और परखने की आधुनिक तकनीकों सहित नवीनतम जानकारियां प्रदान कीं। इस प्रशिक्षण के लिए आगरा से विशेषज्ञों की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार, टपकेश्वर महादेव के महंत श्री श्रीकृष्ण गिरी जी महाराज और पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत संतों के आशीर्वाद के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न प्रदेशों से आए सम्मानित प्रदेश अध्यक्षों ने स्वर्णकार समाज के हित में अपने विचार रखे।

अध्यक्षता एवं संचालन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ कोहली ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री श्री पंकज मैसोन ने किया।

विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रीतम सिंह पंवार (विधायक धनोल्टी), श्री पृथ्वीराज चौहान (पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल उत्तराखंड), श्री अशोक वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग), श्री रवि वर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545), श्री प्रिंस कांडा (राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सचिव), श्री संजीव कुमार (प्रभारी, उत्तराखंड/जम्मू-कश्मीर) सहित दून वैली व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक रवि मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, महामंत्री पंकज डीढ़ान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद और युवा कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता उपस्थित रहे।


प्रदेश महामंत्री पंकज मैसोन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला स्वर्णकार समाज के तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में व्यापार की गुणवत्ता और विश्वास को और मजबूत करेगी।